फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवहा फीडर नहर के पास खेत पर लगे तारों में फंसा बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। ड्यिूनी डैम के निकट देवहा फीडर नहर की पटरी किनारे खेत में लगे तारों में फंसकर एक बाघ बहुत देर तक दहाड़ता रहा। नहर की दूसरी पटरी पर अमरिया से मझोला जाने वाले राहगीर दहशत में आ गए। राहगीरों ने बाघ के फंसे होने की सूचना वन विभाग को दी। मगर वनकर्मियों के आने से पहले ही बाघ तारों से निकलकर जंगल की ओर चला गया। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बाघ के फंसे होने जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में मंगलवार सुबह ड्यिूनी डैम से शुक्ला फार्म के पास देवहा फीडर नहर की पटरी पर बाघ तारों में फंस गया। तभी नहर की दूसरी पटरी से गुजरने वाले राहगीरों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। बाघ के फंसे होने की सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया। टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एच राजा मोहन, डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल, डीएफओ संजीव कुमार, रेंजर सतेंद्र कुमार चौधरी, डॉ. आरके सिंह, डिप्टी रेंजर देव ऋषि सक्सेना व अन्य विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मगर, बाघ इससे पहले ही तारों से निकलकर गन्ने के खेतों में चला गया। तार में फंसने से बाघ के घायल होने की आशंका है। इसके चलते वनकर्मियों ने गन्ने के खेतों में ट्रैक्टर से और नहर में नाव चलाकर पटरी के किनारे कांबिंग की। मगर, बाघ नहीं मिला। लगातार बारिश की वजह ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल भी नहीं किया जा सका। बाघ की निगरानी के लिए क्षेत्र में 10 सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
सूचना मिली थी कि ड्यूनी डैम के पास एक बाघ नहर किनारे तारों में फंसा है। मगर, वह पहुंचने से पहले ही तारों से निकलकर गन्ने के खेतों में चला गया था। बाघ की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। - संजीव कुमार, डीएफओ, सामाजिक वानिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें