फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाइफरकेशन क्षेत्र में बाघ का आतंक, दो बकरियां मार डाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलोनीवासियों के अनुसार-कई दिन से देखी जा रही बाघ की चहलकदमी
विज्ञापन

माधोटांडा। बराही रेंज के बाइफरकेशन क्षेत्र में इन दिनों बाघ की सक्रियता ने ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। सोमवार शाम बाइफरकेशन क्षेत्र में बाघ ने हमला कर शाहिद अली की दो बकरियों को निशाना बना लिया। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने मंगलवार को दम तोड़ दिया।
सिंचाई विभाग की बाइफरकेशन कॉलोनी पीटीआर के बराही और महोफ रेंज के जंगल क्षेत्र के अंतर्गत बसी हुई है। सोमवार शाम बकरियों के चिल्लाने की आवाज आई। इससे सुनकर जब लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बाघ को बकरी पर हमला करते देखा। लोगों के शोर मचाने पर बाघ बकरी को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया, लेकिन एक बकरी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल बकरी ने मंगलवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के ही राज बहादुर का एक बकरा लापता बताया जा रहा है, इसे बाघ द्वारा शिकार बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से इलाके में बाघ की सक्रियता बढ़ गई है। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्रीय टीम को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को भी सचेत किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें