फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बारिश ने रोका पुलिया निर्माण, कीचड़ भरे राह से गुजरना मुश्किल

विज्ञापन
रिछौला के पास वैक​ल्पिक रास्ते में भरा पानी। स्रोत राहगीर - फोटो : 1
विज्ञापन
कलीनगर। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर चल रहे पुलिया निर्माण कार्य की रफ्तार थाम दी है। हालात ऐसे हैं कि वैकल्पिक रास्ते भी कीचड़ में तब्दील हो गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब 30 किलोमीटर लंबे माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग का उपयोग पीलीभीत टाइगर रिजर्व और नेपाल सीमा की ओर जाने वाले लोग बड़ी संख्या में करते हैं। वर्ष 2024 में आई बाढ़ के दौरान इस मार्ग की तीन पुलियां क्षतिग्रस्त हो गईं, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने इनके निर्माण का कार्य शुरू कराया। अब तक दो पुलियों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि वर्तमान में तीन पुलियों पर काम जारी है। निर्माण कार्य के दौरान राहगीरों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाए गए थे, लेकिन कार्य की धीमी गति पहले से ही लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। अब लगातार बारिश ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। कई जगहों पर वैकल्पिक रास्तों में पानी भर गया है, जिससे वे कीचड़ में बदल गए हैं। इसके चलते वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है और आए दिन वाहन फंसने की समस्या सामने आ रही है।
रिछौला और जमुनिया पुलियों के आसपास अधिक दिक्कत
सबसे अधिक दिक्कत रिछौला और जमुनिया के पास बन रही पुलियों के आसपास देखी जा रही है, जहां मार्ग पूरी तरह से बाधित होने जैसी स्थिति बन गई है। इस समस्या को लेकर भाकियू नेता गुरदीप सिंह गोगी ने नाराजगी जताते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर जल्द व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की है, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन


व्यवस्थाओं को किया जा रहा दुरुस्त
अवर अभियंता अजय सिंह ने बताया कि व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। निर्माण कार्य को नियमित सुचारू रखने के साथ ही वैकल्पिक रास्तों को भी बेहतर किया जा रहा है।

रिछौला के पास वैकल्पिक रास्ते में भरा पानी। स्रोत राहगीर- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें