जंगल से सटे क्षेत्रों में बाघ की दहशत कायम है। बृहस्पतिवार को सुबह अमरिया क्षेत्र के भरापचपेड़ा में बाघ के पगचिह्न मिले। वहीं पूरनपुर क्षेत्र में जटपुर पीएचसी के निकट बाघ दिखने से दहशत फैल गई।
बाघ निगरानी में लगी वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को अमरिया क्षेत्र का दौरान किया। इस दौरान भरापचपेड़ा में वन विभाग द्वारा कराये गए पौधारोपण के निकट कच्चे रास्ते पर बाघ के पगचिह्न देखे गए। टीम ने पगचिह्न ट्रेस कर गांव वालों के साथ गोष्ठी कर सतर्क कर रहने की अपील की।
पूरनपुर। बुधवार शाम करीब पांच बजे गांव निवासी सचिन कुमार, आकाश श्रीवास्तव, वरुणेश पीएचसी के समीप खेल रहे थे। इस दौरान समीप के खेत मेें बाघ देकर खेल रहे युवक और किशोर दहशत में आ गए। ट्रैक्टर-ट्राली से निकल रहे लोग बाघ को देखकर ठहर गए। बाद में लोगों के शोरशराबा पर बाघ खेतों में चला गया। बाघ की चहल कदमी से गांव के लोग दहशत में है।