फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नहर में आराम फरमा रहा बाघ... पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ; अजब गजब नजारे देख लोग हैरान

Tue, 18 Apr 2023 02:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के जंगलों में भीषण गर्मी के बीच हैरान करने वाले नजारे देखने को मिल रहे हैं। पूरनपुर क्षेत्र में एक तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया। दूसरी तरफ, शेरपुर के पास एक बाघ नहर में आराम करते देखा गया।
विज्ञापन
नहर में बाघ, पेड़ पर तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में हरीपुर जंगल से निकला तेंदुआ गांव बंजरिया के आसपास चहलकदमी करता हुआ गांव से करीब दो किलोमीटर दूर पाकड़ के पेड़ पर चढ़ गया। खेतों में पहुंचे किसानों ने पेड़ पर चढ़े तेंदुए की सूचना वन विभाग के अफसरों को दी। हरीपुर रेंज और वन एवं वन्य जीव प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची। पेड़ पर चढ़े तेंदुए को देखने को लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

विज्ञापन


गांव बंजरिया से कुछ दूरी पर जंगल है। जंगल से निकलकर वन्य जीव अक्सर गांव के आसपास चहलकदमी करते हैं। जंगल से निकला तेंदुआ गांव के समीप खेतों में चहलकदमी करता हुआ खेत में खड़े एक पाकड़ के पेड़ पर चढ़ गया। खेतों में पहुंचे किसानों ने तेंदुए को पेड़ पर चढ़ा देखकर शोर मचाया। तमाम लोग तेंदुए को देखने पहुंचे। कुछ लोगों ने तेंदुए को भगाने को पत्थर भी फेंके।

देर रात पेड़ से उतरा तेंदुआ 

सूचना पर हरीपुर रेंज और वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर कपिल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीमों ने पेड़ के समीप खड़े लोगों से सतर्क रहने की हिदायत दी और भीड़ को हटाया। शोर पर भी तेंदुआ पेड़ की ऊपरी डाल पर बैठा रहा। वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर कपिल कुमार ने बताया कि तेंदुए की निगरानी को टीमों को लगाया गया। देर रात तेंदुआ पेड़ से उतर कर जंगल में चल गया। आसपास के लोगों को वन्य जीव से सतर्क रहने की सलाह दी गई। 
विज्ञापन

नहर में आराम फरमाता बाघ - फोटो : अमर उजाला

नहर में आराम फरमाते दिखा बाघ 

गर्मी बढ़ने से पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बाघ भी परेशान होने लगे हैं। नहरों के आसपास देखे जा रहे हैं। पूरनपुर क्षेत्र के शेरपुर गांव के लोगों ने एक बाघ के नहर में आराम फरमाते देखा। बाघ काफी देर तक नहर के पानी में बैठा रहा। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इससे पहले सात अप्रैल को बाइफरकेशन डगा जंगल मार्ग पर राहगीरों ने बाघ को तैरकर नहर पार करते देखा था। नहर पार करने के बाद बाघ जंगल में चला गया था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें