सात माह तक सैलानियों की आमद से गुलजार रहने वाले पीलीभीत टाइगर रिजर्व व रायवाला के राजाजी टाइगर रिजर्व के द्वार रविवार शाम सात बजे बंद हो जाएंगे। अंतिम दिनों में पर्यटन स्थल पर सैलानियों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच के द्वार सैलानियों के लिए 15 नवंबर से खोल दिए जाते हैं। सात माह तक जनपद के अलावा दूरदराज इलाकों से सैलानियों की आमद होती है।
चूका बीच की खूबसूरत हटें और जंगल में बाघ समेत वन्य जीवों के दीदार के शौकीन सैलानी पर्यटन स्थल का आनंद उठाते हैं। अब तक करीब 53 हजार सैलानी पर्यटन स्थल का भ्रमण कर चुके हैं। रविवार को सत्र का अंतिम दिन है। शाम सात बजे के बाद टाइगर रिजर्व के द्वार आम सैलानियों के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
आज शाम भ्रमण के बाद बंद हो जाएगा दुधवा पार्क
सुबह और शाम की शिफ्ट में सैलानियों को जंगल का भ्रमण कराने के बाद 15 जून को दुधवा नेशनल पार्क के इस पर्यटन सत्र का समापन कर दिया जाएगा।
सैलानियों ने एडवांस बुकिंग करा रखी है, जिसके तहत रविवार को भी दुधवा के सभी थारू हट व डाॅरमेट्री फुल हैं। माह का दूसरा शनिवार होने के चलते छुट्टी होने पर दुधवा में लखनऊ, कानपुर समेत कई शहरों से सैलानी भ्रमण पर पहुंचे थे।