फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लापरवाही से झुलस गई प्रसूताओं की पीठ... सीएमएस को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में लगभग एक दर्जन प्रसूताओं के सी-सेक्शन के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया है। इससे महिलाओं की पीठ झुलस गई। मामला उजागर होने पर जिम्मेदार लीपापोती में जुटे हैं।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रसूताओं के सी-सेक्शन (ऑपरेशन) के दौरान उपयोग किए गए इंफक्शन केमिकल को बिना साफ किए ही उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इससे कैमिकल पेट से पीठ की ओर चला गया और उसे झुलसा दिया।

हालांकि कुछ चिकित्सकों ने क्वार्टर बर्न मशीन उपयोग में लापरवाही बरतने की बात कही है। मामले में सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने महिला अस्पताल के सीएमएस से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन




इन महिलाओं को हुई दिक्कत

गजरौला क्षेत्र के मूड़ा सेमनगर उर्फ पंडरी निवासी चमन का एमसीएच विंग में दो जून को ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उनकी पीठ झुलस गई। इसके निशान भी पड़ गए। बरखेड़ा निवासी प्रिंसी, प्रसूता बिरला देवी, रूपदेवी, चमन, रसकुमारी आदि को भी समस्या हुई। सोशल मीडिया पर प्रसूता की पीठ झुलसने के फोटो वायरल होने के बाद अफसर हरकत में आए। अमर उजाला ऐसे किसी वीडियो का समर्थन नहीं करता है।



प्रसूताओं के सी सेक्शन में ऑपरेशन में प्रयोग की गई बीटाडीन व अन्य केमिकल उपयोग के बाद उसे साफ नहीं किया गया। लापरवाही पर जांच कराई जा रही है, कार्रवाई भी की जाएगी।

- डॉ. संगीता अनेजा, प्राचार्य

-

प्रसूताओं के साथ ऐसी घटना बड़ी लापरवाही उजागर करती है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए महिला अस्पताल के सीएमएस को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


- डॉ. आलोक कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें