फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चंदिया हजारा में आबादी के समीप पहुंचा बाघ, खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव चंदिया हजारा में आबादी के समीप गन्ने के खेत से निकले बाघ को सड़क पार कर दूसरे खेत में जाता देख राहगीर सहम गए। आबादी के समीप बाघ की चहलकदमी से गांव में खलबली मची गई।
विज्ञापन



चंदिया हजारा गांव हरीपुर जंगल से सटा हुआ है। बाघ और अन्य जंगली जानवर अक्सर जंगल से निकलकर आबादी तक पहुंच जाते हैं। चार दिन पहले बाघ ने गांव के समीप चर रही एक गाय को हमला कर मार डाला था। शोर-शराबे पर बाघ फिर गन्ने के खेत में चला गया था।

शुक्रवार को दोपहर करीब ढ़ाई बजे गांव के समीप गोविंद सरकार के गन्ने के खेत से निकला बाघ सड़क पार कर ठाकुर मालदार के गन्ने के खेत में चला गया। सड़क पार करते बाघ को देख कर राहगीर सहम गए। बाद में एकत्र हुए लोगों ने शोर-शराबा किया। करीब आधा घंटे तक सड़क पर आवागमन रुका रहा।
विज्ञापन


इधर, शारदा नदी पार हजारा थाना क्षेत्र में गांव नहरोसा के समीप एक मजदूर और एक महिला को पखवाड़ा भर पहले बाघ ने हमला कर लहूलुहान कर दिया था। तीन घरों में घुसकर तेंदुए ने सात बकरियों को मार डाला था। बृहस्पतिवार शाम को गांव कबीरगंज के समीप खेत के समीप कुछ लोगों ने बाघ को चहलकदमी करते देखा।
इसकी किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। संपूर्णानगर रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी पर टीम को मौके पर भेजा गया, लेकिन टीम को बाघ के पगचिह्न नहीं मिले। निगरानी को टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें