फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बाइक पर बाघ ने  बोला हमला, मजदूर घायल

Sun, 14 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पूरनपुर।
विज्ञापन
बाघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोफ जंगल में चूका से पहले सड़क किनारे छिपा था बाघ
विज्ञापन

उत्तराखंड के खटीमा से मजदूरी कर साथियों के साथ बाइक से लौट रहा था धर्मपाल
 मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे बाइक सवारों पर महोफ जंगल के क्षेत्र में बाघ ने छलांग लगा दी। जिसमे बाइक चला रहे गांव करेलिया निवासी 20 वर्षीय धर्मपाल बाघ के हमले में घायल हो गया। घायल धर्मपाल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

घटना शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है। धर्मपाल ने बताया कि गांव निवासी साथी 22 वर्षीय मुुुुुुुुुुुुुुकेश, 18 वर्षीय सुखवीर सिंह के साथ खटीमा मजदूरी करने गया था। शाम को मजदूरी कर तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। महोफ जंगल में चूका से करीब दो किलोमीटर पहले सड़क किनारे छिपे बाघ ने अचानक चलती बाइक पर हमला बोल दिया। बाघ का पंजा उसके पैर में लगने से वह घायल हो गया। बाइक तेज होने पर बाघ के पंजे में फंसकर उसका पाजामा फट गया। धर्मपाल ने बताया कि दहशत के चलते उसने बाइक को तेज कर दिया। चूका पुल पर पहुंचकर वन कर्मियों को इसकी सूचना देने का प्रयास किया। घायल को इलाज के लिए माधोटांडा पीएचसी ले जाया गया है। धर्मपाल ने बताया कि पीएचसी में कोई कर्मचारी नहीं मिला। इस पर उसेे देर रात सीएचसी में लाया गया। घटना को लेकर धर्मपाल दहशत में है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें