फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हजारा क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी, टीम को मिले पंजों के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र के इंद्रानगर फार्म और शांतिनगर के खेतों में घूम रहे बाघ की सूचना पर पहुंची संपूर्णानगर की सामाजिक वानिकी की टीम को बाघ के पंजों के निशान मिले, लेकिन बाघ नहीं दिखा। इंदिरानगर के समीप कैमरा लगवाया गया है। गांव मुरैनिया गांधी नगर के तेजवीर सिंह के खेत के समीप घूम रहे तेंदुए ने आवारा कुत्ते पर झपटने की कोशिश की। शोर पर तेंदुआ खेतों की ओर चला गया।
विज्ञापन


इंद्रानगर और शांतीनगर के समीप खेतों में बाघ को घूमता देख लोगों ने शोर-शराबा किया। सूचना पर संपूर्णानगर की सामाजिक वानिकी की टीम मौके पर पहुंची। संपूर्णानगर रेंजर ललित कुमार ने बताया कि टीम को बाघ के पैरों के निशान तो मिले, लेकिन बाघ नहीं दिखाई दिया। बाघ की चहलकदमी को कैद कराने के लिए इंद्रानगर के समीप कैमरा लगवाया गया है। बुधवार शाम को गांव मुरैनिया गांधी नगर के समीप तेजवीर सिंह के खेत के समीप तेंदुआ को घूमते लोगों ने देखा।
रेंजर ने बताया कि बाघ और तेंदुए की चहलकदमी की सूचनाएं मिल रही है। टीम को निगरानी में लगाया गया है। बाघ, तेंदुआ के एक स्थान पर न रुकने, एक रास्ते से आकर दूसरे रास्ते से जंगल को लौटने को लेकर उसकी सटीक लोकेशन नहीं मिल पा रही है। आसपास के लोगों को सतर्क किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें