फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शहर से सटे सौकतनगर और टाह पौटा में बाघ की दस्तक, छुट्टा पशु को मारा

Tue, 07 Jan 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सौकतनगर गांव की सीमा में खेत में बने बाघ के पगचिह्न। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर से सटे सौकतनगर और टाह पौटा गांव की सीमा में मंगलवार को दो बाघों की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का दावा है कि सौकतनगर में बाघिन के साथ एक शावक दिखा। वहीं, टाह पौटा में बाघ ने एक छुट्टा पशु को मार दिया। सूचना पर देरी से पहुंची वन विभाग की टीमों ने पगचिह्न ट्रेस कर निगरानी शुरू की है।
विज्ञापन

शहर से पांच किमी दूर स्थित न्यूरिया क्षेत्र के गांव सौकतनगर में बाघ की मौजूदगी देखी गई, किसान बाघिन के साथ शावक के होने का दावा कर रहे हैं। फसल में सिंचाई के लिए खेत पर पहुंचे किसान लाल सिंह और फईम का कहना है कि बाघिन के साथ शावक भी दिखा। एक गन्ने के खेत से निकलकर बाघिन और शावक कुछ दूरी पर स्थित दूसरे गन्ने के खेत की ओर निकल गए। जानकारी प्रधान को दी। उन्होंने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन करीब दो घंटे बीतने के बाद भी टीम मौके पर नहीं पहुंची।
किसानों का कहना है कि इस समय खेतों में सिंचाई का कार्य चल रहा है। ऐसे में बाघ की मौजूदगी खतरा बनी हुई है। बाघ नीलगाय और सुअर का पीछा कर आबादी के निकट पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण बोले : शावक के साथ देखी गई बाघिन
खेत पर पहुंचने पर देखा तो एक बाघिन शावक के साथ खेतों में चहलकदमी कर रही है। वह एक गन्ने के खेत से निकलकर दूसरे गन्ने में पहुंच गई। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। - फईम

नीलगाय का पीछा कर बाघिन अपने शावक के साथ गांव की ओर पहुंच गई। खेत पर पहुंचने पर उसकी मौजूदगी भी देखी गई। सूचना के काफी देर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।- लाल सिंह

सूचना पर टाह पौटा और सौकतनगर क्षेत्र में टीमें गई थी। पगचिह्न ट्रेस कर हकीकत को परखा गया। टीमें लगातार निगरानी में जुटी हैं। बाघिन के साथ शावक होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। - शेर सिंह, डिप्टी रेंजर

सौकतनगर गांव की सीमा में खेत में बने बाघ के पगचिह्न। संवाद

सौकतनगर गांव की सीमा में खेत में बने बाघ के पगचिह्न। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें