फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल देखकर साइकिल से घर लौट रहे किसान को बाघ ने मार डाला

विज्ञापन
मृतक सुखवीर सिंह (फाइल फोटो - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
जराकोठी/गजरौलाकलां (पीलीभीत)। फसल देखकर साइकिल से घर लौट रहे पिपरिया करम निवासी किसान सुखवीर सिंह (35) पर बाघ ने मंगलवार सुबह हमला कर मार डाला। सुखवीर फसल देखकर साइकिल से जंगल से सटे मार्ग से होकर घर आ रहा था। मार्ग से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने साइकिल, चप्पल और खून पड़ा देखा तो इसकी खबर अन्य ग्रामीणों को दी। सूचना पर सुखवीर सिंह के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। काफी तलाश के बाद माला रेंज की वानगंज बीट के कंपार्टमेंट दो में सुखवीर का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। शव मिलते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सुखवीर के शरीर पर पंजे के निशान मिलने के साथ उसका दाएं हाथ का पंजा भी गायब मिला। ग्रामीणों की मदद से सुखवीर के शव को गांव लाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक सुखवीर के बड़े भाई मनमोहन सिंह ने बताया कि सुखवीर वानगंज में धान की फसल देखने साइकिल से गया था। वापसी के दौरान रास्ते में उस पर बाघ ने हमला कर दिया और उसे जंगल के भीतर ले जाकर मार डाला। घटना की जानकारी पर टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल, वन एवं वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ संजीव कुमार, एसडीओ माला रेंज उमेश राय स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पिपरिया करम के एक व्यक्ति को बाघ ने जंगल में प्रवेश करते हमला कर मार दिया। शव जंगल सीमा से एक किमी अंदर पाया गया है। घटनास्थल पर कैमरे लगाने के लिए तीन टीमें निगरानी के लिए लगाई गई हैं। - नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें