दो दिवसीय दौरे पर आए खादी
ग्रामोद्योग के प्रमुख सचिव मुकुल सिंघल को टाइगर रिजर्व में भ्रमण के
दौरान बाघ उनकी गाड़ी के आगे आ गया। बाघ को देख उन्होंने खुशी जताई।
टाइगर
रिजर्व बनने के बाद पर्यटकों के साथ साथ बड़ी संख्या में अधिकारी एवं
जनप्रतिनिधि यहां का भ्रमण का आनंद उठा रहे हैं। सभी बाघ को देखने की
अभिलाषा लेकर आते हैं। अधिकांश को बाघ न दिखने के कारण मायूस होना पड़ता
है। पिछले दिनों वन राज्यमंत्री ने तीन दिन तक मुस्तफाबाद व बाइफरकेशन
गेस्ट हाउस में प्रवास कर जंगल का भ्रमण किए लेकिन उन्हें बाघ नहीं दिखा।
वहीं
दो दिन पूर्व पीलीभीत पहुंचे खादी ग्रामोद्योग के प्रमुख सचिव का काफिला
मंगलवार को सुबह मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस से महोफ जंगल में भ्रमण को निकला।
मथना कंपार्टमेंट नंबर 100 में झाड़ियों से निकलकर एक बाघ सड़क पर आ गया।
बाघ को देख गाड़ियां रुक कई और सभी ने नजदीक से बाघ को देखकर खुशी जताई।
बाघ के जाने के बाद प्रमुख सचिव आगे रवाना हुए। डीएफओ कैलाश प्रकाश ने भी
बाघ दिखे जाने की पुष्टि की है।