फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाघ ने घर में घुसकर पड़िया को किया घायल, तेंदुआ ने बछिया को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र में गांव कबीरगंज के दलजीत सिंह के घर में घुसकर बाघ ने पड़िया पर हमला कर घायल कर दिया और खींचकर समीप के गन्ना के खेत में ले जाने लगा। शोर-शराबा पर बाघ घायल पड़िया को छोड़कर गन्ने के खेत में चला गया। अन्य घटना में इसी गांव के राजेंद्र सिंह के घर मेंं घुसकर तेंदुआ ने डेढ़ साल की बछिया पर हमला कर मार डाला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को बाघ और तेंदुए के पैरों के निशान मिले।
विज्ञापन


घटना रविवार रात की है। गांव कबीरगंज के दलजीत सिंह के घर में घुसे बाघ ने पड़िया पर हमला कर घायल कर दिया। हालांकि शोर होने पर बाघ खेतों की तरफ चला गया। दूसरी घटना रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे गांव कबीरगंज के राजेंद्र सिंह के घर की है। तेंदुआ ने उनके घर में घुसकर डेढ़ साल की बछिया को मार डाला। तेंदुआ उसे खींचकर पास के गन्ना खेत में ले जाने लगा। शोर-शराबा पर लोगों ने तेंदुआ का पीछा किया। इस पर तेंदुआ गन्ना के खेत के समीप बछिया का शव छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया। सूचना पर रात को ही संपूर्णानगर रेंज की टीम पहुंची। रेंजर ललित कुमार ने बताया कि टीम को बाघ और तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं। दोनों की निगरानी को टीम लगाई गई है। पिछले कई दिनों से बाघ और तेंदुआ की चहल-कदमी पर लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। संवाद

-
कबीरगंज के समीप पहले से लगा है पिंजरा

पूरनपुर। बाघ ने गांव भरतपुर के समीप 20 मार्च को छुट्टा बछड़े का शिकार किया था। इससे दो दिन पहले एक पालतू पशु का शिकार किया था। विगत 22 मार्च को गांव सुतिया नाला के समीप बंधी भैंस को खोलने पहुंचे गांव के शब्बीर पर हमला कर घायल कर दिया था। तब बाघ को पकड़ने को गांव कबीरगंज के समीप पिंजरा लगाया गया था, जो अब भी लगा है। पिंजरा लगने के बाद बाघ उसके करीब तक नहीं पहुंचा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें