फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट : आपसी संघर्ष में बाघ के मरने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज में उत्तराखंड की सुरई रेंज की सीमा पर दो दिन पहले मृत मिले बाघ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट वन विभाग के स्थानीय अफसरों को मिल गई है। इसके बाद अफसर आपसी संघर्ष में बाघ के मरने की आशंका जता रहे हैं। टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर ने महोफ के रेंजर समेत पूरे स्टाफ का जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

जिले में 20 दिन के भीतर दो बाघों की मौत से आला अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज के खकरा कंपार्टमेंट 15 में 20 मई को गश्त के दौरान एक बाघ का शव सड़ी गली अवस्था में मिला था। सूचना मिलते ही बरेली से मुख्य संरक्षक ललित वर्मा समेत स्थानीय अफसर भी मौके पर पहुंचे थे। बाघ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। शुक्रवार को टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को बाघ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बाघ की उम्र करीब 10 वर्ष है। वन्यजीव के आपसी संघर्ष में टाइगर की मौत होने की आशंका है। हालांकि इस मामले में एक दिन पूर्व फॉरेस्टगार्ड चंद्रसेन और वनकर्मी जितेंद्र को निलंबित कर खानापूरी कर ली गई। बताते है कि इस क्षेत्र में जिम्मेदारी अधिकारी गश्त में जाते ही नहीं है। ऐसे में सारा दारोमदार वनकर्मियों पर ही होता है।
दो बाघों की मौत पर कहीं बड़ों पर न गिर जाए गाज
टाइगर रिजर्व में 20 दिन के भीतर दो बाघों की मौत पर बड़े अधिकारियों पर गाज न गिर जाए, इससे भी इंकार नहीं किया जा सकता है। चूंकि मामला शासन स्तर पर पहुंच चुका है। जिम्मेदार अधिकारी भी बाघों की मौत के पीछे नए-नए तर्क दे रहे हैं। तीन मई को ट्रैंक्युलाइज (बेहोश) करने के बाद बाघ की मौत के मामले में उसके शरीर में किसी हानिकारक केमिकल होने की बात कही गई, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा नहीं था और इस मामले में दो ग्रामीणों को जेल भेज दिया गया। वहीं 20 मई को महोफ रेंज में मृत मिले बाघ के मामले में भी आनन फानन में दो वनकर्मियों पर गाज गिरा दी गई। जल्दबाजी में की गई दोनों कार्रवाईयां ही कहीं अफसरों के गले की फांस न बन जाए। फिलहाल चर्चा है कि अब मामले में शासन स्तर से ही कोई कार्रवाई होगी और इस कार्रवाई में कुछ बड़े अधिकारी भी फंस सकते हैं।
विज्ञापन

महोफ रेंज में मृत मिले बाघ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्वाभाविक मौत का मामला प्रकाश में आया है, वह दस वर्ष का था और बाघ की उम्र भी करीब इतनी ही होती है। आपसी संघर्ष में भी बाघ की मौत की आशंका है। फिलहाल इस मामले में अभी जांच चल रही है। महोफ रेंजर समेत स्टाफ से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। - नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें