फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घास काट रही महिला पर बाघ का हमला, घायल

विज्ञापन
बाघ के हमले में घायल महिला । स्रोत - ग्रामीण
विज्ञापन
बराही रेंज के शारदा नदी के पार गुन्हान क्षेत्र का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर (पीलीभीत)। शारदा नदी के पार मजदूरी पर घास काटने गई महिला पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को माधोटांडा सीएचसी से पूरनपुर रेफर किया गया है।
रमनगरा निवासी सिपाली मंडल (40) अपने पुत्र सूरज व गांव के अन्य लोगों के साथ बृहस्पतिवार को घास काटने के लिए शारदा नदी के पार खेत पर गईं थी। बताया जा रहा है कि घास काटते समय झाड़ियों से निकले बाघ ने महिला पर हमला कर दिया। हमले से महिला की गर्दन और पीठ पर गहरे घाव हो गए।
विज्ञापन

पुत्र और अन्य लोगों के शोर मचाने पर बाघ भाग गया। किसी तरह महिला को नदी के इस पार लाया गया। एंबुलेंस की मदद से उसे माधोटांडा सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पूरनपुर सीएचसी रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंची बराही रेंज की टीम जांच में जुटी है। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया है। घायल का उपचार चल रहा है। घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें