रामनगर, भरतपुर के समीप दिखने वाले बाघ के हमले की आशंका
गांव भरतपुर, रामनगर के समीप पिछले कई दिन से चहलकदमी कर रहे बाघ के ही कबीरगंज पहुंचकर शब्बीर पर हमला करने की आशंका वन विभाग के अफसर जता रहे हैं। रामनगर से घटनास्थल करीब आठ किलोमीटर की दूरी पर है। संपूर्णानगर के रेंजर ने बताया कि बाघ 10 से 15 किलोमीटर घूमता है। भरतपुर, रामनगर के समीप चहलकदमी करने वाला बाघ ही कबीरगंज के समीप पहुंचा है।
सावधानी बरतने की अपील
गांव कबीरगंज में घटनास्थल पर पहुंचे रेंजर ने सुतिया नाला के समीप चरने के लिए बांधी गई भैंस को लेकर आपत्ति जताई। कहा कि जब बाघ की क्षेत्र में चहलकदमी है, तब सुतिया नाले की झाडिय़ों के किनारे भैंस को नहीं बांधना चाहिए था। उन्होंने लोगों से बाघ की चहलकदमी पर आसपास के लोगों को सतर्क रहने की अपील की।
भरतपुर से हटाया पिंजरा, कबीरगंज के समीप लगाने की तैयारी
बाघ को ट्रेंक्यूलाइज कर पकड़ने और तेंदुआ को पकड़ने की स्वीकृत मिलने के बाद बाघ के एक स्थान पर न रुकने से उसे ट्रेंक्यूलाइज नहीं किया जा पा रहा है। ट्रेंक्यूलाइज के लिए उसके एक स्थान पर रुकने का वन विभाग के अफसर इंतजार कर रहे हैं। गांव भरतपुर और रामनगर के समीप पिंजरा लगाया गया था। मगर बाघ के स्थान बदलने पर अब गांव भरतपुर के समीप लगाया गया पिंजरा कबीरगंज के समीप लगाने की तैयारी कर पिंजरा को गांव कबीरगंज के समीप सोमवार को पहुंचा दिया गया।