जंगल में पड़ा मिला शव
इसके बाद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खुद ही जंगल में घुस गए। जंगल में करीब दो सौ मीटर अंदर तोताराम का शव मिला। वन विभाग के रवैये से गुस्साए ग्रामीण गांव के बाहर शव रख कर प्रदर्शन करने लगे। । एसओ अचल कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की तो ग्रामीणों ने उन्हें रोक दिया। कहा, जब तक वन अफसर नहीं आएंगे, शव को नहीं उठाने दिया जाएगा।
इसके बाद डीएफओ संजीव कुमार, एसडीओ पीटीआर दिलीप श्रीवास्तव, तहसीलदार वीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की अफसरों से जमकर नोकझोंक हुई। अफसरों ने तारकशी कराने के साथ ही तोताराम के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।