नाले में लेटा दिखा बाघ
बाघ के दो बार हमला करने पर ट्रेंकुलाइज टीम हिम्मत हार गई। रात करीब 10 बजे बाघ को ट्रेंक्यूलाइज करने का अभियान रोक दिया गया। नाइट विजन के ड्रोन कैमरा निगरानी के लिए उड़ाया गया, जिसमें बाघ के नाले में लेटा दिखा। टीम के वापस लौटने पर बाघ ने रात करीब डेढ़ बजे नानक फार्म के हरदीप के घर में घुसकर पड्डे को खेत में खींच ले गया। घटना की जानकारी पर सोमवार को टीम पहुंची।
पड्डे के पास बाघ के फिर लौटकर आकर मांस खाने की आशंका पर ट्रेंकुलाइज टीम वहां लग गई। हालांकि शाम तक सफलता नहीं मिली। संपूर्णानगर रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि बाघ ने दो बार ट्रेंकुलाइज टीम पर झपटने की कोशिश की। पड्डे के शव फिर खाने आने को बाघ का इंतजार किया जा रहा है। ताकि शिकार खाने को आने पर उसे ट्रेंकुलाइज कर पकड़वाया जा सके।