फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रात में झमाझम बारिश, शहर में सड़कों पर जलभराव, बिजली कटौती ने बढ़ाईं मुश्किलें

Mon, 16 Jun 2025 11:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जिले में रविवार सुबह के बाद रात में जोरदार बारिश हुई। गरज-चमक के साथ तड़के पांच बजे तक बारिश होती रही। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं जलभराव और बिजली कटौती से मुश्किलें भी बढ़ गईं। 
विज्ञापन
गली में भरा बारिश का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले में रविवार को मौसम ने करवट ली। सुबह के वक्त बारिश से थोड़ी राहत मिली। इसके बाद दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। हालांकि दिन में उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। देर रात शहर और देहात क्षेत्रों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत दी। लोग कई दिन से कई दिन से उमसभरी गर्मी से परेशान थे। हालांकि बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव और बिजली कटौती ने लोगों मुश्किलें भी बढ़ाई हैं। जहानाबाद, बरखेड़ा, बीसलपुर, दियोरिया आदि क्षेत्रों के 200 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति रात से ठप है। 

विज्ञापन


शहर के गांधी स्टेडियम में कई स्थानों पर जलभराव से मार्निंग वॉक करने वालों को दिक्कत हुई। कई गलियों में भी जलभराव की स्थिति रहा। उधर, निरंजनकुंज कॉलोनी, मोहल्ला भूरे खां, काला मंदिर, साहूकारा, शरीफ खां चौराहा आदि स्थानों की बिजली कई घंटे गुल रही। कुछ मोहल्लों की बिजली आपूर्ति सुबह तक बहाल नहीं हो सकी। 

बीसलपुर-बिलसंडा क्षेत्र में भी बारिश 
बीसलपुर और बिलसंडा क्षेत्र में रविवार दिन भर की उमस के बाद देर रात से शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक होती रही। लोगों ने राहत की सांस ली। पारा अत्याधिक चढ़ जाने से लोग गर्मी से पेरशान थे। रोजमर्रा के कामकाज भी गर्मी से प्रभावित हो रहे थे। रविवार देर रात गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने लोगों को राहत दी।  

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जून माह की शुरुआत होने के साथ ही गर्मी का असर भी बढ़ गया था। एक सप्ताह पूर्व से अधिकतम तापमान में रोजाना इजाफा दर्ज किया जा रहा था। भीषण गर्मी से लोग बेहाल थे। रविवार को मौसम में बदलाव आया। बादल छाने के बाद तेज बारिश हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश का क्रम रात में भी जारी रहा। जिले में गन्ने की फसल को काफी फायदा पहुंचा है। 

बिजली से बाल-बाल बचा किशोर 
गजरौला कस्बे में रविवार सुबह पांच बजे बिजली गिरने से घर की छत की छत पर सो रहा शोएब बाल-बाल बच गया। युवक ने बताया कि बिजली की तेज आवाज पर वह उठकर नीचे आने के लिए भागा। इस दौरान बिजली उसके पास से होकर गुजर गई। इससे वह बेसुध होकर गिर गया। परिजनों ने देशी उपचार कराया। बिजली गिरने से उसके घर के अलावा पड़ोस में रहने वाले बाबू खां व अमजद खान के घर के भी बिजली उपकरण फुंक गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें