फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला समागम में थिरके बच्चे, लूटी वाहवाही

Tue, 14 Nov 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
cultral - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वस्तुकला प्रदर्शनी में प्राचीन सभ्यता की दिखाई झलक
विज्ञापन

लिटिल एंजिल्स स्कूल के किंडरगार्टेन वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। बच्चों की प्रतिभा देख अभिभावक भी हैरान दिखे। उन्होंने तालियां बजाकर बच्चों का हौसला आफजाई किया। इस दौरान वस्तुकला प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विद्यालय में मंगलवार को हुए समारोह का शुभारंभ डीएम शीतल वर्मा ने दीप जलाकर किया। रंगारंग कार्यक्रम की शृंखला में कक्षा एक की आद्या, राजवीर, विभा, भुवी आदि ने लावनी डांस पेश कर वाहवाही लूटी। प्री नर्सरी के अमित, अहाना, आराध्या, अक्षत, आन्या, आरोही आदि ने स्कूल टाइम गीत पर डांस पेश किया। नर्सरी, केजी व कक्षा दो के बच्चों ने इट्स क्रेजी, लेट्स रॉक, एराउंड द वर्ल्ड गीतों पर डांस कर अभिभावकों को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। नर्सरी की भूम्या, सूर्यप्रताप,अल्बख्श, फारिया, परिधि, समर ने प्रेम से हमको जीने दो गीत पर डांस पेश कर भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य सीमा अग्रवाल ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान वस्तुकला प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें बच्चों ने माडर्न सिटी, मेाहन जोदड़ो, प्राचीन सभ्यता आदि के मॉडलों का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व डीएम शीतल वर्मा ने कहा कि यह सच है कि यह बच्चे आगे चलकर देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण निभाएंगे। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि हमें अपनी अपेक्षाएं बच्चों से नहीं पूरी करानी चाहिए। उनके खुद के अपने सपने होते हैं। उन पर अनावश्यक बोझ लादकर उनकी बचपन पर छीना जाए। संचालन शिक्षिका शालिनी अग्रवाल, अनुष्का सिंह, वंशिका गुप्ता आदि ने किया। समापन पर प्रबंधक डॉ. सजीव अग्रवाल ने आभार जताया। इस मौके पर डॉ. पीयूष गोयल, डॉ. विपिन साहनी, अनिल मोदी, पीएस संधू, न्यायाधीश सत्येंद्र यादव, देवेंद्र नाथ सिंह, पदमा चंद्रा, नीता मोदी आदि मौजूद रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें