दो होमगार्ड के नदारद होने की बात आई सामने
वन स्टाप सेंटर में बरामद और लावारिस किशोरियों व युवतियों को न्यायालय से सुपुर्दगी का निर्णय न होने तक रखा जाता है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां पुलिस और अन्य स्टाफ की तैनाती रहती है। बृहस्पतिवार रात एक महिला कांस्टेबल के अलावा दो होमगार्ड की ड्यूटी थी, लेकिन अफसरों की जांच में होमगार्ड के नदारद होने की बात सामने आई है। वन स्टाफ सेंटर में सिर्फ महिला सिपाही आराधना पांडेय ही मौजूद थीं। अफसर घटना की जांच के बाद लापरवाही तय होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
23 अक्तूबर को वन स्टाप सेंटर भेजी गई थी किशोरी
अब तक बरामद न होने वाली बिलसंडा क्षेत्र की किशोरी देहरादून में लावारिस हाल में मिली थी। उसे 23 अक्तूबर को पीलीभीत सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया गया था। किशोरी का पता तस्दीक न होने के कारण अग्रिम आदेशों तक किशोरी को वन स्टाप सेंटर में रखने के आदेश हुए थे। सूत्रों के मुताबिक वन स्टॉप सेंटर से भागने की योजना भी उसी ने बनाई थी।