फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी करेेंगे तीन सचल दल

Tue, 23 Jan 2018 07:07 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है। जिले में नकलविहीन परीक्षा हो, इसको लेकर डीआईओएस कार्यालय में तेजी से तैयारियां चल रही हैं। जिले में नकलचियों पर शिकंजा कसने को इस बार तीन सचल दल बनाए गए है। वहीं, कंट्रोल रूम को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई।
विज्ञापन

जिले में छह फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इसको लेकर जिले में 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 51305 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। जिसमें हाईस्कूल के 28,957 और इंटरमीडिएट के 22,348 परीक्षार्थी भाग लेंगे।

तीन सचल दल करेंगे निगरानी
परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा संपन्न हो, इसको लेकर तीन सचल दलों का गठन किया गया है। यह सचल दल परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। इसमें सचल दल एक में डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा, सचल दल दो में बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति व सचल दल तीन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता बीएल गौतम को प्रभारी बनाया गया है। प्रत्येक सचल दल में प्रभारी के अलावा चार-चार सदस्य भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


डीआईओएस कार्यालय में खुलेगा कंट्रोल रूम
परीक्षाओं के सफल संचालन को डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। जिसका दूरभाष नंबर 05882-255734 है। कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी प्रथम पाली में प्रदीप कुमार और ओमकार तथा द्वितीय पाली में लिपिक त्रिलोकीनाथ व इल्हाम शम्सी को सौंपी गई है। परीक्षा संबंधी समस्याएं आने पर डीआईओएस के मोबाइल नंबर 9454457301 व वरिष्ठ सहायक तोताराम के मोबाइल नंबर 9675498746 पर संपर्क किया जा सकता है।

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम दौर में
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। जल्द ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने को तीन सचल दलों का गठन किया गया है। कंट्रोल रूम को लेकर भी दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

राजेश कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें