तेल में खेल के खिलाफ चल रहा अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व वाली टीम ने मंगलवार को तीन पेट्रोल पंप चेक किए। हालांकि तीनों पर कोई गड़बड़ी मिली। पेट्रोलपंप पर मशीनों चिप लगाकर चोरी करने एवं घटतौली के खिलाफ शासन के निर्देश पर चेकिंग अभियान चल रहा है। लगभग एक सप्ताह से चल रहे अभियान में मंगलवार को एक ही टीम ने जांच की। सिटी मजिस्ट्रेट राजित राम प्रजापति के नेतृत्व में निकली जांच टीम ने जहानाबाद स्थित खुशहाली फिलिंग स्टेशन और अमरिया क्षेत्र के किसान सेवा केंद्र एवं ज्ञान फिलिंग स्टेशन की जांच की। ऑयल कंपनियों व बाट माप विभाग केे अधिकारियों द्वारा की गई जांच में तीनों पेट्रोल पंपों में कोई गड़बड़ी नहीं मिली।
88 में अब तक मात्र 19 पेट्रोपपंपा की चेकिंग
जिले में 88 पेट्रोलपंप हैं। शासन के निर्देश के बाद डीएम ने इनकी जांच के लिए दो टीमें गठित की थीं। लेकिन अधिकारियों की व्यस्तता के चलते एक ही टीम चेकिंग कर पा रहा है। इसके चलते एक सप्ताह में मात्र 19 पेट्रोलपंप की चेक हो सके हैं।