फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती समेत तीन की मौत: पीड़ित परिवार को 13 लाख की आर्थिक मदद, दो बेटियों को प्रतिमाह मिलेंगे ढाई हजार रुपये

Thu, 05 Jun 2025 01:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के गांव सेल्हा में बुधवार को सेप्टिक टैंक में गैस के कारण दम घुटने से दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार सुबह डीएम गांव पहुंचे और पीड़ित परिजनों को ढाढ़स बंधाया। 
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों से मिले डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के गांव सेल्हा में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दंपती समेत तीन की मौत मामले में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवारों से मिलने गांव पहुंचे। परिजनों को ढाढ़स बंधाया। पीड़ित परिजनों को 13 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई है। मृतक दंपती की दो बेटियों को प्रतिमाह ढाई-ढाई हजार रुपये की मदद भी मिलेगी।
विज्ञापन


माधोटांडा क्षेत्र के गांव सेल्हा निवासी प्रहलाद मंडल (60 वर्ष) ने कुछ दिन पूर्व घर के बाहरी हिस्से में शौचालय का निर्माण कराया था। सेप्टिक टैंक का आकार छोटा होने के कारण दिक्कत आने लगी। यह देख प्रहलाद ने पास में ही करीब आठ फुट गहराई में गड्ढा खोदकर नए टैंक का निर्माण शुरू कराया था। अधिकांश कार्य पूरा हो चुका था। 

यह भी पढ़ें- पीलीभीत में बड़ा हादसा: सीवर टैंक में सफाई करने उतरे दंपती समेत तीन की मौत, गांव में मचा कोहराम
विज्ञापन


बुधवार को प्रल्हाद अपनी पुत्री तनु विश्वास (32) और तनु के पति कार्तिक विश्वास (40) के साथ शेष कार्य को पूरा करने के लिए स्लैब हटाकर टैंक के अंदर घुसे। कार्य के दौरान किसी तरह पास में बने पुराने टैंक से गैस का रिसाव हो गया। तीनों बाहर नहीं निकल पाए। गहराई अधिक होने से दम घुटने से तीनों की मौत हो गई थी। हादसे से गांव में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को मिलेगी सहायता राशि 
बृहस्पतिवार सुबह डीएम ज्ञानेंद्र सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये आपदा कोष से एवं कृषक प्रहलाद की पत्नी को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना से एक लाख की सहायता अलग से दिए जाने की बात कही है। इस तरह पीड़ित परिवारों को 13 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। 

प्रहलाद की पत्नी को निराश्रित महिला पेंशन का लाभ दिया जायेगा। कार्तिक विश्वास की पुत्रियों को बाल सेवा योजना का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत परिजनों को 30 हजार व अन्त्योदय कार्ड एवं अन्त्येष्टि की तत्काल व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें