फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब हो गए एक घर के तीन मासूम

Thu, 16 Nov 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बीसलपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
लापता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रंजिश के चलते मोहल्ले के युवक पर अपहरण का आरोप 
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की नामजद रिपोर्ट, आरोपी परिवार समेत फरार 
परिवार वालों की गैर मौजूदगी में मोहल्ला दुर्गाप्रसाद से बुधवार को एक ही परिवार के तीन मासूम गायब हो गए। परिवार वालों ने घर पहुंचने पर बच्चों को नदारद देख काफी तलाशा की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पुरानी रंजिश के आधार पर गायब बच्चों की मां ने मोहल्ले के एक युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से आरोपी परिवार समेत मकान पर ताला लगाकर फरार हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन

कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी दिनेशनाथ गोस्वामी ने बताया कि बुधवार को वह जजमानी के काम से टिकरी गांव गए थे। चार बजे उनकी पत्नी हरप्यारी भी गाय के लिए भूसा खरीदने के लिए बाजार चली गई। घर पर उनके तीन नाबालिग बच्चे सचिन (11), उर्वशी (12) और लक्ष्मी (13) थे। एक घंटे बाद खरीदारी कर पत्नी घर पहुंची तो बच्चे नदारद मिले। कुछ देर इंतजार करने के बाद भी बच्चों के न आने पर महिला ने पति को सूचना देकर बुला लिया। इसके बाद आसपास के लोगों से जानकारी की गई। इसमें मोहल्ले के मोहित कुमार को बच्चों के साथ घर के बाहर देखे जाने का पता लगा। इसके बाद परिवार वाले बच्चों को तलाशते हुए मोहित के घर पहुंचे, लेकिन यहां ताला लगा मिला। ऐसे में अपहरण का आरोप लगाते हुए गुरुवार देर शाम मां हरप्यारी ने आरोपी मोहित के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। इसमें तीन माह पूर्व हुए विवाद की रंजिश में अपहरण करने की आशंका जताई गई है। यह भी बताया कि आरोपी ने तीन माह पूर्व बच्चों में हुए विवाद व मारपीट में बच्चों को अगवा करने की धमकी दी थी। आरोपी किराने की दुकान चलाता है।
विज्ञापन


आरोपी मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी परिवार समेत मकान को ताला लगाकर गायब है। लापता बच्चों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
मनोज कुमार त्यागी, कोतवाल बीसलपुर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें