फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर के खेतों में तीन मोर के शव मिलने की सूचना से हड़कंप

Mon, 02 Mar 2015 11:40 PM IST
पूरनपुर। पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पक्षी मोर के तीन शव खेतों में पड़े होने की सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया। टाइगर रिजर्व और सामाजिक वानिकी की टीम मोर के शव तलाशने में जुटी है लेकिन देर शाम तक शव नहीं मिल सके।
विज्ञापन


सोमवार को शाम कुछ लोेगों ने टाइगर रिजर्व की हरीपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरपी रौतला को जंगल से सटे मालिन कुईया क्षेत्र में खेतों में तीन मोर के शव पड़े होने की सूचना दी। इस पर मालिन कुईयां के लोगोें से संपर्क कर जानकारी करने का प्रयास किया लेकिन किसी गांव वाले उन्हें शव पड़े होने की पुष्टि नहीं की।

इसके बाद वन क्षेत्राधिकारी ने टीम भेजकर बताए गए क्षेत्र में मोर के शवों की तलाश कराई, लेकिन वहां नहीं मिले। टाइगर रिजर्व डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया किसी ने मोर के शव होने की सूचना दी है, लेकिन शव बरामद नहीं हुए हैं। टीम को लगाया गया है। यदि शव बरामद होते हैं तो पोस्टमार्टम कराने के साथ मृत्यु के कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें