फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे और पौत्र की मौत

Thu, 11 Sep 2025 05:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ। दियोरिया कलां रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मां-बेटे और पौत्र की मौत हो गई। तीनों शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में अपने घर जा रहे थे। 
विज्ञापन
मृतक मां, बेटे और पौत्र के फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर रफ्तार के कहर ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। रिश्तेदारी से लौटकर घर जा रहे बाइक सवार मां-बेटे और पौत्र की कार की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


हादसा दियोरिया कलां रोड पर ग्राम मानपुर और विसंघापुर के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि बीसलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- UP: बेटे की मौत पर लक्ष्मी ने की मुस्लिम रिवाज से दफनाने की जिद, रातभर पहरे में रहा शव, सुबह हुआ ये फैसला
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इसी सड़क पर हुआ हादसा, कार छोड़कर भागा चालक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां क्षेत्र के रहने वाले थे मां-बेटे 
मृतकों की शिनाख्त शाहजहांपुर जनपद के पुवायां क्षेत्र के ग्राम टिकलिया निवासी प्रवीन कुमार (35 वर्ष) पुत्र विजय बहादुर, उनकी मां सुशीला देवी (60 वर्ष) और 12 वर्षीय पुत्र यश के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

सूचना पर परिवारजन भी मौके पर पहुंचे। मां-बेटे और पौत की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।  फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें