नेपाल में फंसे भारतीयों की मदद को मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित
नेपाल में हाल ही में भड़की हिंसा और तनावपूर्ण हालात के बीच भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में एक विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के अधीन कानून व्यवस्था शाखा में संचालित होगा।
नागरिकों की सुविधा के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर और एक व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर 24×7 सहायता उपलब्ध रहेगी। कोई भी नागरिक सीधे इन नंबरों के माध्यम से मदद प्राप्त कर सकता है। हेल्पलाइन नंबर में 0522-2390257, 0522-2724010, 9454401674, वाट्सएप नंबर 9454401674 शामिल हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति या सहायता की आवश्यकता होने पर तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें।