फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सैन्य अस्पताल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली निवासी तीनों आरोपियों के खिलाफ एसपी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


पीलीभीत। सैन्य अस्पताल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर नर्सिंग की छात्रा से तीन लाख रुपये ठग लिए गए। लंबे समय बाद रुपये न लौटाने पर छात्रा के पिता ने जब विरोध किया तो बरेली निवासी तीन आरोपियों ने गाली-गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। एसपी के निर्देश पर बुधवार को सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम चिड़ियादाह निवासी राकेश कुमार शर्मा ने एसपी के निर्देश पर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी पुत्री ने नर्सिंग का कोर्स कर रखा है। वह पुत्री के लिए नौकरी तलाश कर रहा था। इस बीच उसकी मुलाकात जनपद बरेली के थाना कैंट के एमईएस कॉलोनी निवासी महेंद्र, यशपाल व जावित्री से हुई। तीनों ने उसकी पुत्री की नौकरी बरेली के सैन्य अस्पताल में लगवाने का आश्वासन दिया और 4.50 लाख रुपये खर्च करने की बात कही। नौकरी न लगने पर रुपये लौटने का वादा भी किया। बातों पर विश्वास करके पीड़ित ने यूपीआई के माध्यम से आरोपी यशपाल के खाते में वर्ष 2023-24 में 3.50 लाख रुपये डाल दिए। आरोप है कि इसके बाद से आरोपी लगातार टालमटोल करने लगे। दबाव डालने पर आरोपियों ने नौकरी लगवाने से मना कर दिया और वर्ष 2025 में उसे 50 हजार रुपये वापस किए। शेष तीन लाख रुपये आरोपियों ने ठग लिए। बरेली जाकर रुपये मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें