पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से युवती को शादी से करीब 11 दिन पहले ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री को आरोपी आकाश अपने साथ ले गया। महिला के अनुसार, उसकी पुत्री की शादी आगामी 25 अप्रैल को तय थी और तैयारियां चल रही थीं। आरोप है कि युवती घर में रखे शादी के जेवर और करीब 20 हजार रुपये की नकदी भी अपने साथ ले गई। यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर आरोपी के माता-पिता झगड़ा करने पर उतारू हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और युवती की तलाश शुरू कर दी है। संवाद