फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पथराव और मारपीट में पिता-पुत्री समेत तीन घायल, 16 के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 10 Nov 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी ईदगाह में पड़ोसी से विवाद के बाद एक पक्ष ने घर पर पथराव कर दिया। लाठी-डंडों से की गई मारपीट में पिता-पुत्री समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कॉलोनी निवासी रमेश चंद्र ने पुलिस को बताया कि आठ नवंबर की रात करीब 11:30 बजे वह परिवार के साथ घर पर थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी सौरभ कश्यप घर के बाहर तेज आवाज में बोल रहा था। विरोध करने पर वह गालीगलौज करने लगा। कुछ ही देर में उसका छोटा भाई शुभ कुमार, नत्थू और दिव्या समेत अन्य लोग भी पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालीगलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद करीब 12 लोगों ने उनके घर पर पथराव शुरू कर दिया। हमले में उसके अलावा उनकी पुत्री अंजलि और कोमल पत्नी लालमती घायल हो गईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें