पीलीभीत। कांशीराम कॉलोनी निवासी भगवानदास की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक नौ नवंबर को मकान की दूसरी मंजिल पर रहने वाले सचिन कश्यप और यशपाल शराब के नशे में उनके कमरे से बाहर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर जातिसूचक शब्द कहे और रॉड से हमला कर घायल कर दिया। हत्या की धमकी देते हुए चले गए। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद