फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, एक रेफर

Tue, 17 May 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में घुंघचाई निवासी चंद्रसेन का 15 वर्षीय पुत्र करन और दूसरी बाइक पर सवार शाहजहांपुर के खुदागंज के गांव दियूरास निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद इरफान, 25 वर्षीय साजिद घायल हो गए।  
विज्ञापन

हादसा पूरनपुर घुंघचाई रोड पर गांव शहबाजपुर के समीप हुआ। शाहजहांपुर के खुदागंज के गांव दियूरास निवासी मोहम्मद इरफान ने बताया कि बाइक से अपने रिश्तेदार गांव निवासी 25 वर्षीय साजिद के साथ पूरनपुर में एक रिश्तेदारी में आ रहा था। घटना स्थल पर सामने से आई बाइक से उसकी  बाइक टकरा गई। हादसे में मोहम्मद इरफान, साजिद और दूसरी बाइक पर सवार गांव घुंघचाई निवासी करन घायल हो गया। घायलों को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में करन को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें