पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा नालों और नालियों से निकालकर सड़क किनारे डाली गई सिल्ट आने जाने वालों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने पिछले माह एक अभियान चलाकर नगर के नालों और नालियों की सफाई की थी। सफाई कर्मचारियों ने नालों और नालियों से सिल्ट निकालकर सड़क किनारे डाल दी है, जो आने जाने वालों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। लोगों को निकलना मुश्किल हो रहा है। महिलाओं और स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। इस अव्यवस्था को लेकर लोगों में पालिका प्रशासन के प्रति रोष है। इस बावत नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक अहमद हसन ने बताया कि सिल्ट सूखते ही उठवाकर फिंकवा दी जाएगी।