कलीनगर। पानी के निकास को लेकर पड़ोस में रहने वाले परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव ढकिया केसरपुर निवासी विजय पाल सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पांच जुलाई को पानी के निकास को लेकर पड़ोस के ही नोखेलाल, सूरजपाल व गोदावरी ने उसके परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें उसकी भाभी लक्ष्मी देवी व भतीजी सुमन देवी के सिर व अन्य जगह गंभीर चोटें आईं।
आरोप है कि बचाने पहुंची पुत्री सुनीता के साथ भी मारपीट की गई। जिससे वह बेहोश हो गई। आरोप है कि पूर्व में भी उक्त लोग कई बार मारपीट कर चुके हैं। जान से मारने की धमकी भी देते हैं। एसओ अचल कुमार ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद