फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हेडमास्टरों को वेतन रोका, कई को दी चेतावनी

Tue, 07 Jul 2015 11:53 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में बीएसए को निरीक्षण के दौरान तमाम खामियां मिलीं। इस पर उन्होंने तीन हेडमास्टरों का वेतन रोक दिया, जबकि एक की वेतन वृद्धि रोक दी।
विज्ञापन


बीएसए अंबरीष कुमार यादव मंगलवार को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किए। उच्च प्राथमिक विद्यालय सड़िया में परिसर में पुताई न होने और दीवार पर मोबाइल नंबर अंकित नहीं मिलने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक रश्मि का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय में सभी शिक्षक मैदान में एक साथ बात करते मिले। इस पर उन्होंने सभी को चेतावनी दी। प्राथमिक विद्यालय ब्रहमदेव गौटिया के दो कमरों में रंगाई पुताई नहीं मिलने पर हेडमास्टर अलका सेन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

उच्च प्राथमिक विद्यालय जिरौनिया में हेडमास्टर हेमराज, शिक्षिका शरबती देवी समेत तीन लोग गैरहाजिर मिले। बच्चों की संख्या भी मिली। इस पर उन्होंने हेडमास्टर की वेतन वृद्धि रोकने और अन्य से स्पष्टीकरण मांगा है। इसी गांव के प्राथमिक विद्यालय में मेन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन बनना नहीं पाया गया।
विज्ञापन


इस पर हेडमास्टर सरजू कुमारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय सेमर गौटिया के हेडमास्टर गिरिजेश कुमार सुमन रास्ते में मिले। जानकारी करने पर बताया कि वह ग्राम प्रधान के यहां चेक पर हस्ताक्षर कराने जा रहे हैं। जिस पर उन्होंने एमडीएम की धनराशि ही जारी न होने की बात कही गई। बीएसए ने गुमराह करने पर हेडमास्टर का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में नामांकन पखवाड़ा शुरू
पीलीभीत। जिले के 1320 प्राथमिक और 570 विद्यालयों में मंगलवार से नामांकन पखवाड़ा शुरू हो गया। आउट ऑफ स्कूल बच्चां को नामांकित करने को शुरू किए गए पखवाड़े के तहत स्कूल न आने वाले बच्चों की जानकारी की गई। पखवाड़ा के तहत 21 जुलाई को प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें