फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीन गिरफ्तार, तांबे का तार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आरपीएफ टीम ने तांबे का तार चोरी करने वाले तीन आरोपियों को उत्तराखंड के खटीमा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर खड़े कोच से तांबे का तार चोरी की घटनाएं हो रहीं थी। आरपीएफ टीम लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। सोमवार को एक सूचना के आधार पर आरपीएफ टीम ने उत्तराखंड के जनपद उधमसिंह नगर में खटीमा निवासी दानिश अंसारी, भानु प्रताप व कबाड़ी अकील अहमद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से करीब 12 हजार रुपये का तार बरामद किया गया। जांच अधिकारी नरेश कुमार मीना ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजा गया है। अभी दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें