फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, बदनाम करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोचिंग से लौट रही छात्रा से एक युवक ने छेड़खानी की। शादी के लिए मना करने पर छात्रों को बदनाम करने की धमकी भी दी। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छात्रा ने बताया कि वह शहर के एक प्राइवेट कोचिंग सेंटर में रोजाना पढ़ने जाती है। मंगलवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे वह कोचिंग से लौट रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान रास्ते में अशोक कॉलोनी निवासी हिमांशु महेंद्र ने उसे रोक लिया। छेड़खानी करने लगा। शादी करने की बात कहने लगा। शादी नहीं करने पर समाज में बदनाम करने की धमकी दी। इसी दौरान वह उसको धक्का देकर घर की ओर चली गई। पिता को घटना की जानकारी दी। छात्रा ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने हिमांशु के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें