फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: इंस्टग्राम पर जलाभिषेक यात्रा न निकलने देने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। भारतीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने दूसरे समुदाय पर इंस्टाग्राम पर भगवान श्रीराम पर अमर्यादित टिप्पणी करने और चार अगस्त को निकलने वाली जलाभिषेक यात्रा को शेरपुरकलां से होकर न निकलने देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा गया कि भारतीय बजरंग दल की बाइक जलाभिषेक यात्रा चार अगस्त को निकलेगी। शारदा नदी के धनाराघाट से शुरू होकर जलाभिषेक यात्रा बंडा क्षेत्र के सुनासरनाथ मंदिर जाएगी। जलाभिषेक यात्रा का प्रचार, प्रसार किया जा रहा है। भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि इंस्टाग्राम पर रविवार को दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने भगवान श्रीराम पर अमर्यादित टिप्पणी की। साथ ही चार अगस्त को शेरपुर से जलाभिषेक यात्रा न निकलने देने की धमकी दी। शिकायती पत्र देने वालों में हर्ष, रामगोपाल, अजय, सचिन कुमार, आशीष राठौर आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें