फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पांच लाख रुपये न देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी

Fri, 16 May 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। प्रेम विवाह से नाराज युवती के परिजनों पर पांच लाख रुपये न देने पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने का आरोप लगा है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


जमुनिया खास गांव निवासी राम आसरे ने कोर्ट के आदेश पर माधोटांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि उसका पुत्र शिवांकर कैंपस एक्टिवेयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी देहरादून में काम करता था। वहां उसके साथ 18 वर्षीय शिवांगी निवासी ग्राम उदयपुर खुर्द थाना पूरनपुर भी काम करती थी। 18 जुलाई 2024 को उसके पुत्र ने युवती के साथ शनिधाम मंदिर पीलीभीत में विवाह कर लिया। जानकारी होने पर युवती के पिता राजेन्द्र शर्मा व माता सुशीला रंजिश मानने लगे। राजेन्द्र की ओर से 30 अगस्त 2024 को थाना सेलाकुई देहरादून में अपनी पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें भी पुत्री की आयु 19 वर्ष ही लिखवाई थी। इसके बाद पुत्री को नाबालिग दर्शाने के लिए फर्जी आधार कार्ड व कक्षा पांच की फर्जी टीसी बनवाकर लगातार फर्जी मुकदमे में फंसवाने की धमकियां देने लगे। आरोपी पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोप है कि उसकी पुत्रवधू का विवाह जबरदस्ती किसी अन्य लड़के के साथ तय कर दिया। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें