फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्पेयर पार्ट्स की दुकान में आग से हजारों की क्षति

विज्ञापन
बीसलपुर के गांव मोहम्मदपुर की दुकान में आग से जला सामान।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। बरेली मार्ग के मोहम्मदपुर मोड़ पर शनिवार की रात बाइक स्पेयर पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकानदार को हजारों की क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूला निवासी सत्येंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बरेली-बीसलपुर मार्ग के मोहम्मदपुर मोड़ पर उनकी बाइक स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। शनिवार देर शाम वह दुकान बंद कर चले गए थे। रविवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का सारा सामान जला पड़ा है। उनकी दुकान में बिजली का कनेक्शन नहीं है, इसलिए शार्ट सर्किट होने का प्रश्न ही नहीं उठता। सत्येंद्र ने तहसील कार्यालय में आग लगने की सूचना दर्ज करा दी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दुकानदार दुकान बंद करते समय जलती मोमबत्ती छोड़ गया होगा और उसी से आग लग गई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें