फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीओ के निर्देश पर दर्ज की रंगदारी मांगने की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। सीओ के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में रविवार को तीसरे दिन रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला दुबे निवासी सरला देवी ने शनिवार सुबह सीओ डॉ. प्रतीक दहिया को शिकायती पत्र देकर बताया था कि शुक्रवार देर शाम तीन आरोपियों ने उनके दरवाजे पर आकर पुत्र से गाली-गलौज की। रंगदारी मांगी और तमंचा तानकर धमकाया। प्रार्थना पत्र में मोहल्ले के एक युवक को नामजद किया गया है। उसके दो साथी अज्ञात बताए गए हैं।
विज्ञापन

सीओ ने शनिवार दोपहर मौके पर जाकर जांच पड़ताल की और कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। कोतवाली के एसएसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि सीओ के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में मोहल्ले के ही रुपेश जोशी को नामजद किया गया है और उसके दो साथियों को अज्ञात बताया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें