फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत

Sat, 09 Jan 2016 11:33 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
डिश ठीक करते समय तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर आवास विकास कॉलोनी में बनी कांशीराम कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय दुर्वेश पाठक घायल हो गए। घर वाले उन्हें जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए परिवार वाले शव लेकर घर लौट गए।
विज्ञापन

मोहल्ला मोहत्सिम निवासी राकेश पाठक ने बताया कि उनके  बड़े भाई दुर्वेश पाठक अपनी पत्नी नन्ही देवी और इकलौैते पुत्र उदित के साथ आवास विकास कॉलोनी में स्थित कांशीराम कॉलोनी में रहते थे। शनिवार की दोपहर पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुजफ्फरनगर में रहने वाली बहन के घर से वापस लौटे दुर्वेश पाठक ने टीवी चलाई, लेकिन टीवी साफ नहीं चली। जिस पर वह दोपहर करीब ढाई बजे तीसरी मंजिल की छत पर गए और डिश ठीक करने लगे। इसी बीच उनका अचानक पैर फिसल गया और वह नीचे आकर गिर गए। आनन-फानन में भाई को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घर वालों ने पुलिस कार्रवाई करने से इंकार कर शव की अंत्येष्टि कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें