फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के विकास से ही खुशहाल होगा देश: मेनका

Sat, 09 Jan 2016 11:30 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि प्रधान और बीडीसी चुनावी प्रतिद्वंदिता को भुलाकर गांव के विकास में आगे आएं। गांव के विकास से ही देश में खुशहाली आएगी। उन्होंने गांव के विकास को चलाई जा रही केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी प्रधानों को दी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को पीलीभीत पहुंची। उत्तराखंड के सितारगंज की ओर से जिले की सीमा में प्रवेश करने पर मुडलिया गांव में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भैसहा गांव में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद अमरिया ब्लाक परिसर में नवनिर्वाचित प्रधान, बीडीसी सदस्यों के साथ बैठक की। केंद्रीय मंत्री ने प्रधानों से कहा कि गांव के चहुमुखी विकास को वह हर समय तैयार हैं और केंद्र सरकार ने भी तमाम योजनाएं चला रखी हैं। उन्होंने प्रधानों से विकास के प्रस्ताव बनाकर उन्हें देने की अपील की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छोटे व्यापारी मुद्रा योजना के तहत ऋण लेकर अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं। उन्होंने किसान परंपरागत खेती से हटकर नए प्रयोग करें इससे उनकी आय बढ़ेगी और जीवन स्तर ऊपर उठेगा। इसके लिए उन्होंने सेव, काला चावल, मेेंहदी आदि की खेती करने का आह्वान किया।
इस मौके पर अश्वनी गंगवार, प्रदीप जायसवाल, सर्वजीत सिंह, सतनाम सिंह, दिलबाग सिंह, जगजीत सिंह जग्गू, चेयरमैन अजय गोयल, रामगोपाल प्रजापति, देवेंद्र टोनी, मंगलीप्रसाद, रेखा परिहार, प्रमोद अग्रवाल, राजकुमार भारती, राजू सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें