फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, हजारों के नकदी-जेवर चोरी

Mon, 27 Jul 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
ग्राम शेखापुर में चोरी के बाद सन्दूक के पास बिखरा सामान स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
बरखेड़ा। बढ़ती चोरी की वारदातों ने लोगों की नींद उड़ा दी है। ग्राम पंचायत जगीपुर जैतपुर के मजरा देवहा नदी के किनारे बसे गांव शेखापुर में शनिवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए आभूषण, नकदी और मोबाइल चुरा लिए। पीड़ितों ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित भगवत शरण व धर्मपाल ने बताया कि शनिवार की रात लगभग एक बजे चोरों ने धावा बोला। भगवत शरण के घर से चोरों ने एक मोटरसाइकिल, बैंक पासबुक में रखे 3,000 रुपये, एक मोबाइल और बच्चों की गुल्लक चुरा ली। हालांकि मोटरसाइकिल चालू न होने के कारण चोर उसे गांव के बाहर ही छोड़ गए, जिसे ग्रामीणों ने ढूंढ लिया।
धर्मपाल के घर से चोरों ने कमरे में रखा संदूक और बरामदे में रखे दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। इसके बाद चोर संदूक को गांव के बाहर ले गए और ताला तोड़कर उसमें रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। संदूक से दो जोड़ी चांदी की पायल, एक कमर बिछुआ, दो चांदी की चेन, एक सोने की नथ और 4,000 रुपये चोरी कर लिए। रात में ही ग्रामीणों को गांव के बाहर ताला टूटा हुआ संदूक मिला। सीओ बीसलपुर राहुल पांडेय का कहना है कि थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें