फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मोबाइल की बंद दुकान से चोरों ने हजारों का सामान किया चोरी

Fri, 29 Aug 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के गौहनियां चौराहे पर एक मोबाइल की बंद दुकान से चोरों ने हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह दुकानदार ने जब अंदर का नजारा देखा तो उसके होश उड़ गए। चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम गौहनियां निवासी तेजबहादुर पुत्र मोहनलाल की गौहनियां चौराहे पर मोबाइल की दुकान है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की शाम वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। बृहस्पतिवार सुबह बारिश की वजह से वह देर से दुकान पहुंचे। करीब 11 बजे जब उन्होंने शटर खोला तो अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गए। चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से में लगी टिन की चादर तोड़कर प्रवेश किया और दुकान में रखे कीपैड मोबाइल, इन्वर्टर, बैटरी, पैनल, पंखा, चार हजार रुपये नकद व करीब 15 हजार रुपये का मोबाइल संबंधी अन्य सामान चोरी कर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दुकान स्वामी से जानकारी जुटाई और मामले की छानबीन शुरू कर दी। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें