फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटकीय ढंग से महिला और दो युवतियों ने विवाहिता की उड़ाई सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा/पीलीभीत। रिश्तेदार के साथ जेवर खरीद कर ई-रिक्शा से घर लौट रही विवाहिता की सोने की चेन एक महिला और दो युवतियों ने नाटकीय ढंग से उड़ा ली। जानकारी होने पर विवाहिता के पति ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना सिधौली के गांव लधौली निवासी राजेश कुमार की पत्नी सुनीता देवी ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा है कि उनका मायका बरखेड़ा के गांव रमपुरा नत्थू में है। 31 मई को वह बच्चों के साथ अपने मायके आईं थीं। तीन जून को अपनी चाची को झुमकी खरीदवाने कस्बा स्थित एक सराफ की दुकान पर आईं। खरीदारी के बाद घर जाने को सुनीता एक ई-रिक्शा में बैठ गईं। इसी दौरान ई-रिक्शा पर रास्ते में दो युवतियां और एक महिला सवार हुईं। कुछ दूर चलने के बाद दोनों युवतियां उनसे अभद्रता करने लगीं। एक युवती ने उनके ऊपर गिरने का नाटक किया तो दूसरी ने उनके पैरों को जोर-जोर से दबाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर तीनों मारपीट पर आमादा हो गईं। उनके साथ मौजूद महिला ने कहा कि उसकी बेटी पर ऊपरी चक्कर है। गांव रमपुरा नत्थू दिखाने जाना है। इस बीच दोनों युवतियों ने विवाहिता की करीब डेढ़ तोला सोने की चेन सफाई से चुरा ली। इसकी कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई गई है। जानकारी पर तीनों की तलाश शुरू कर दी गई मगर उनका पता नहीं चला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें