फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चोरों ने जेवर और गैस सिलिंडर समेत लाखों का सामान समेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर लौटने पर परिजन को घटना की हुई जानकारी, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र की शिवनगर कॉलोनी में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर सोने के जेवर और गैस सिलिंडर समेत सामान चोरी कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवनगर कॉलोनी निवासी प्रेमलता पटेल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह किसी काम से घर से बाहर गई थीं। शुक्रवार रात जब वह वापस घर पहुंचीं तो घर का सामान अस्त-व्यस्त देखकर उनके होश उड़ गए। जांच करने पर पता चला कि चोर घर में रखे सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़िता ने बताया कि चोर चार सोने की चूड़ियां, एक चेन, एक मंगलसूत्र, आठ अंगूठियां और पायल चोरी कर ले गए। इसके अलावा घर में रखे दो गैस सिलिंडर भी ले गए। चोरी हुए सामान की जानकारी होने पर महिला ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़िता से चोरी की जानकारी ली। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की पहचान के प्रयास कर रही है। जल्द खुलासे के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें