फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गन्ना समिति क्रय खंड की खिड़की खोल यूपीएस, घर से आभूषण, नकदी चोरी

Tue, 06 Oct 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूरनपुर। सहकारी गन्ना समिति के क्रय खंड की खिडक़ी खोलकर चोरों ने कंप्यूटर सिस्टम चोरी का प्रयास किया। चार कंप्यूटर का यूपीएस चोरी कर ले गए। गांव सुखदासपुर की सदावती के घर में परिजन की गैरमौजूदगी पर हजारों रुपये के जेवरात और 22 हजार 500 की नकदी चोरी हो गई।
विज्ञापन


घटना रविवार रात की है। सोमवार को कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई। सहकारी गन्ना समिति सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि चोरों ने क्रय खंड की खिड़की खोलकर बांस को कक्ष में डालकर कंप्यूटर सिस्टम चोरी का प्रयास किया। चोरों ने कंप्यूटर का यूपीएस चोरी कर लिया। चोरों की ओर से कक्ष में छोड़ा गया बांस मिला है। मंगलवार को समिति सचिव ने कोतवाली पहुंचकर चोरी की तहरीर पुलिस को दी। उधर, गांव सुखदासपुर के श्रीकृष्ण की पत्नी सदावती के घर में परिजन की गैरमौजूदगी में चोरों ने दो जोड़ी सोने के कुंडल, दो जोड़ी चांदी की पायल और 22 हजार 500 रुपये चोरी कर लिए। सदावती ने बताया कि घटना के समय परिजन के साथ खेत में धान काटने गई थी। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के दो लोगों पर चोरी करने, एक आरोपी पर धमकाने का आरोप लगाया। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें